गजेटियर ज्ञान और जानकारी की खोज करने वालों के लिए जिले के बारे में जानकारी का एक प्रमाणिक स्रोत है। यह संबंधित जिले के विश्वकोश (इनसाइक्लोपीडिया) का एक सर्वोत्कृष्ट प्रतिरूप है। जिले के गजेटियर में जिले से सम्बंधित लगभग सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है, जो अनुसंधान जैसे उद्देश्यों के लिए लाभकारी साबित होंगी। अब इन गजेटियर्स को इस वेबसाइट के माध्यम से डिजिटल रूप से उपलब्ध कराया गया है, ताकि शोधार्थी समेत सभी जनमानस घर बैठे ही इसका पीडीएफ संस्करण प्राप्त कर सके।